उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर SSP का शिकंजा, नामजद मुकदमा दर्ज।

तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर SSP का शिकंजा, नामजद मुकदमा दर्ज।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। तिकोनिया क्षेत्र में सड़क पर भारी संख्या में एकत्र होकर वाहनों के ऊपर बैठने और खुले वाहनों में सवार होकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और चिन्हीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है।

 

 

 

बताया गया कि कुछ लोग समूह बनाकर सड़क पर वाहनों के ऊपर बैठकर और खुले वाहनों में सवार होकर अराजकता एवं हुड़दंग कर रहे थे। इससे यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ।

 

 

 

मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने पुलिस टीम गठित कर घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू कराई।

 

 

 

प्रकरण में एफआईआर संख्या 313/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 191(2), 126(2) और 125(1) बीएनएस में नामजद अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग, अराजकता, बलवा, यातायात में बाधा डालने या आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।