हल्द्वानी में देर रात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। शहर में अराजकता और हुड़दंग पर लगाम लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी की अगुवाई में कुल्यालपुरा, तिकोनिया समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की।
पुलिस का कहना है कि शहर में अराजकता, हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। देर रात तक चले अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना रहा।

