उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर स्वास्थ

रामनगर में गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की कार्रवाई, 94 चालान काटे।

रामनगर में गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका की कार्रवाई, 94 चालान काटे।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर ने गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पालिका टीम ने अभियान के दौरान कुल 94 चालान काटकर 12,800 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूल की।

 

 

 

नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पालिका अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की।

 

 

 

कार्रवाई के दौरान पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल, सुनील, राजकुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौजूद रहे।