उत्तराखण्ड रामनगर

पिरूमदारा और ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन की धूम, मातृशक्ति के स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

पिरूमदारा और ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन की धूम, मातृशक्ति के स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं भाजपा नेता, पूर्व सैनिक इंदर रावत द्वारा बहनों के सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत पिरूमदारा मंडल एवं ग्रामीण मंडल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

 

 

 

कार्यक्रम में पहुंचीं बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया। मातृशक्ति के इस अपार प्रेम और आत्मीयता से कई मौकों पर माहौल भावुक हो गया। महिलाओं ने इंदर रावत की सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

इस अवसर पर इंदर रावत ने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का बंधन है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रत्येक बहन को विश्वास दिलाते हैं कि सुख-दुख की हर घड़ी में वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

 

 

इंदर रावत ने कहा कि रामनगर विधानसभा के विभिन्न मंडलों में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों में मातृशक्ति से जिस तरह का प्रेम और समर्थन मिला, वह उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक है। बहनों की आत्मीय भागीदारी ने इन आयोजनों को एक बड़े सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

 

 

 

कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़ क्षेत्र में इंदर रावत की सामाजिक सक्रियता और जनता के साथ उनके जुड़ाव को भी दर्शाती नजर आई। पूर्व सैनिक होने के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय इंदर रावत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच मौजूद रहे हैं।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में इंदर रावत ने सभी बहनों, मातृशक्ति, सहयोगियों और आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहनों का सम्मान उनके लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है और उनका स्नेह उन्हें समाज के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।

बहनों का सम्मान — भाई का संकल्प।