उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज हल्द्वानी

बनभूलपुरा पुलिस ने 370 ग्राम चरस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

बनभूलपुरा पुलिस ने 370 ग्राम चरस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

गोला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

 

 

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 370 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 अगस्त को चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।

 

 

 

पुलिस टीम गोला बाईपास रोड, आंवला चौकी से पहले यात्री शेड रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी की पहचान धर्मवीर मौर्य पुत्र तामड़ धौज मौर्य, निवासी बहरौली, थाना मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में की है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 140/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।