134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
लालकुआं। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने 134 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी बरामद की है।
12 सितंबर को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुभाष नगर पुलिस बैरियर के पास बाइक संख्या UK18Q5328 को रोककर तलाशी ली गई। बाइक सवार बंटी पुत्र जीत सिंह, निवासी तुमरिया डैम नंबर-1, चंद्रनगर, मलधनचौड़ के पास से एक प्लास्टिक कट्टे में 134 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब सूरज नाथ गोस्वामी निवासी बिंदुखत्ता के लिए ले जा रहा था। आरोपी ने पूर्व में भी सूरज गोस्वामी को कई बार कच्ची शराब उपलब्ध कराने की बात बताई। मामले में सूरज गोस्वामी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लालकुआं थाने में FIR संख्या 135/26 के तहत धारा 60/69बी/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी बंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, दयाल नाथ और वीरेंद्र रौतेला शामिल रहे।

