उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर

भवाली में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, ₹15 लाख के स्वर्ण आभूषण बरामद।

भवाली में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, ₹15 लाख के स्वर्ण आभूषण बरामद।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती और भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घर से चोरी हुए करीब 12 तोला सोने के आभूषणों की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए करीब ₹15 लाख कीमत के स्वर्ण आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को ग्राम गैराडी लटवाल निवासी उमा लटवाल ने अपने घर से सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत कोतवाली भवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

 

 

 

पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू (20 वर्ष), निवासी ग्राम गैराडी लटवाल, पोस्ट मौना, थाना भवाली को गिरफ्तार किया।

 

 

 

गाड़ी खरीदने के लिए की थी चोरी

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बेचकर गाड़ी खरीदना चाहता था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए।

 

 

 

बरामद आभूषणों में 02 जोड़ी पौची, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 नथ, 01 गोलोबन्द, 01 मांग-टीका और 01 अंगूठी शामिल हैं। बरामद स्वर्ण आभूषणों का कुल वजन करीब 12 तोला और अनुमानित कीमत ₹15 लाख बताई गई है।

 

 

 

पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

 

 

 

पुलिस टीम को ₹2,500 का इनाम

चोरी का त्वरित खुलासा और शत-प्रतिशत बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान, उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल लाल बाबू, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल चालक आनन्द सिंह कनवाल समेत कांस्टेबल आनन्द सिंह राणा, हरीश सिंह, प्रकाश चन्द्र, मनीष पुनेठा और नरेन्द्र मेहता शामिल रहे।