उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर स्वास्थ हल्द्वानी

इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला, गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार।

इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला, गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी पुलिस ने दुकान के पास से पकड़ा, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल

 

 

 

हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को टाउन धानमिल, हल्द्वानी निवासी राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के दौरान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (23) की मौत हो गई।

 

 

 

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 338/2026, धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

 

 

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए उसे उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।