उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर स्वास्थ

रामनगर में घर से 455 ग्राम गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार।

रामनगर में घर से 455 ग्राम गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलरघट्टी नई बस्ती स्थित एक घर से 455 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को पुलिस टीम ने गुलरघट्टी नई बस्ती निवासी तारा पुत्री राजेन्द्र, उम्र 24 वर्ष के घर पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

 

 

मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 312/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम और महिला कांस्टेबल मेघा बिष्ट शामिल रहे।