ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभ्यस्त वारंटी गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे दो अभ्यस्त वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 CrPC की आदेशिका की तामीली भी की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
चौकी बिंदुखत्ता पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत न्यायालय से जारी NBW एवं धारा 82 CrPC की आदेशिका की तामीली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह
- जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

