नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटा सामान।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
नैनीताल। नंदा देवी मेले में खरीदारी के दौरान गुम हुआ महिला का पर्स नैनीताल पुलिस ने महज आधे घंटे में बरामद कर लिया। पर्स में करीब 2 हजार रुपये की नकदी, ATM कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट निवासी दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर उन्होंने मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और दुकानदारों एवं अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब आधे घंटे के भीतर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने पर्स में मौजूद नकदी, ATM कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सामान समेत उसे सुरक्षित रूप से दीपाली बोरा के सुपुर्द कर दिया। अपना सामान वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन तथा एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम में शामिल रहे: हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी और महिला कांस्टेबल नीतू चन्दोला।

