उत्तराखण्ड देहरादून नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

 

 

SSP ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यातायात की स्थिति की जानकारी ली और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू कराने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जेसीबी को मौके पर भेजकर सड़क पर आया मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

 

 

 

पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया। मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया गया, जिसके बाद सड़क पर फंसे वाहन चालक और यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।