उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल वाइरल ख़बर हल्द्वानी

वीकेंड पर कैंची धाम में पुलिस अलर्ट, शटल सेवा से श्रद्धालुओं को राहत।

वीकेंड पर कैंची धाम में पुलिस अलर्ट, शटल सेवा से श्रद्धालुओं को राहत।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

भवाली। वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं।

 

 

 

श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक पहुंचाया जा रहा है। दर्शन के बाद वापसी के लिए भी शटल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है। वहीं, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जा रहा है।

 

 

 

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अनाउंसमेंट और स्टीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जरूरी जानकारियां भी दे रही है। नैनीताल पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था से बचाते हुए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के बाबा नीम करौली के दर्शन कर सकें।