मुखानी में 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को मुखानी पुलिस टीम एस मोड़, गैस गोदाम रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद बैग से 55 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज सिंह धपोला (40) पुत्र स्व. देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, रिया पैलेस के पास, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में की है।
आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बरामदगी: 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रविंद्र खाती और कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला शामिल रहे।

