जीजीआईसी नैनीताल में छात्राओं को 112 और SOS सुविधा की जानकारी।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
नैनीताल। छात्राओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जीजीआईसी नैनीताल में पुलिस संचार टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को डायल-112 और SOS सुविधा के बारे में जानकारी दी गई।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल और RI संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस संचार टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन या असुरक्षित स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा SOS बटन के माध्यम से भी मदद प्राप्त की जा सकती है।
टीम ने छात्राओं को बताया कि 112 पर कॉल करने में संकोच न करें और खतरे की स्थिति में समय गंवाए बिना पुलिस से संपर्क करें। छात्राओं को यह भी जानकारी दी गई कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 112 पर सहायता मांगने में निःसंकोच रहें।
कार्यक्रम में अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, गीता राणा, जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव और हेड कांस्टेबल सुनील राणा मौजूद रहे। नैनीताल पुलिस ने छात्राओं से अपील की कि आपात स्थिति में 112 डायल करें या SOS दबाकर पुलिस की मदद लें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वह 24 घंटे छात्राओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

