रामनगर में ईंटों के अवैध भंडारण पर पालिका की कार्रवाई, 8 केंद्र बिना लाइसेंस मिले।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। गौजानी और चोरपानी क्षेत्र में ईंटों के अवैध भंडारण की शिकायत पर नगर पालिका परिषद रामनगर ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में संचालित भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 भंडारण केंद्र बिना नगर पालिका के लाइसेंस के संचालित होते पाए गए।
पालिका की टीम ने सभी संबंधित भंडारण केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही भंडारण केंद्रों पर आने वाले वाहनों के कारण नगर पालिका की सड़कों और नालियों को हो रहे नुकसान का भी आकलन किया गया।
नगर पालिका द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए निरीक्षण एवं आकलन की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी रामनगर को प्रेषित कर दी गई है।

