ध्रुव रौतेला ने गांधी और शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर मीडिया सेंटर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

