उत्तराखण्ड जनहित देहरादून न्यूज राजनीति हल्द्वानी

छात्रसंघ चुनाव में अराजकता की कोई जगह नहीं, नैनीताल पुलिस ने दी सख्त चेतावनी।

छात्रसंघ चुनाव में अराजकता की कोई जगह नहीं, नैनीताल पुलिस ने दी सख्त चेतावनी।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।

 

 

 

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्रों की आड़ में किसी भी हार्डकोर अपराधी, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति या अराजक तत्व को कॉलेज परिसर अथवा आसपास घूमते पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मुस्तैद रखने की बात कही है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।