उत्तराखण्ड देहरादून नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

पदोन्नति के बाद टिहरी जाएंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।

पदोन्नति के बाद टिहरी जाएंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

विदाई समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नई तैनाती में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।

 

 

 

अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जिले में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा सीओ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया।

 

 

 

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित नैनीताल पुलिस के अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

सभी ने अमित कुमार सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।