उत्तराखण्ड जनहित देहरादून नैनीताल वाइरल ख़बर

नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल और सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस सम्मानित।

नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल और सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस सम्मानित।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

सुरक्षा, यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था में पुलिस की मुस्तैदी की हुई सराहना

 

 

 

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में नैनीताल पुलिस की भूमिका की श्री राम सेवक सभा और मंदिर समिति ने सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में महोत्सव के दौरान पुलिस ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की थीं।

 

 

 

महोत्सव के दौरान पुलिसकर्मी लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के साथ विभिन्न स्थानों पर यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया गया।

 

 

 

सुरक्षा के साथ जनसेवा पर भी रहा जोर

महोत्सव के दौरान पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रही। पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ श्रद्धालुओं की सहायता भी की। मेले में परिजनों से बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिवारों से मिलाया गया। वहीं गुम हुए मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी, बैग और अन्य सामान को तलाश कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया।

 

 

 

पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं को तत्काल राहत मिली और पुलिस-जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हुआ।

 

 

 

बेहतर समन्वय से सफल हुआ आयोजन

महोत्सव के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरत के अनुसार तत्काल निर्णय लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू कराया। मेला समिति, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, विभिन्न विभागों और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

 

 

 

श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने नैनीताल पुलिस की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया, अनुशासन, बेहतर समन्वय और जनसेवा की भावना की सराहना की।

 

 

 

सम्मान समारोह में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अशोक शाह, महासचिव जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय चौधरी, पूर्व महासचिव देवेंद्र लाल शाह समेत समिति एवं व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, मेला चौकी प्रभारी निरीक्षक सुनील बिष्ट, एसआई दिनेश जोशी, PRO हेमा ऐठानी, एसआई संजीत राठौड़ सहित ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए महोत्सव के दौरान किए गए सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और जनसहयोग संबंधी कार्यों की सराहना की।