उत्तराखण्ड क्राइम जनहित न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

काठगोदाम पुलिस ने किया स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो स्कूटी बरामद।

काठगोदाम पुलिस ने किया स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो स्कूटी बरामद।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम और दूसरी मुखानी क्षेत्र से चोरी हुई थी।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया।

 

 

 

घर के बाहर खड़ी स्कूटी हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, मिर्जा कंपाउंड निवासी वसीम पुत्र अनीस अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 30 सितंबर की रात अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे स्कूटी गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को जांच सौंपी गई थी।

 

 

 

दोनों स्कूटी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी और तलाश के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वसीम की चोरी हुई स्कूटी के अलावा मुखानी क्षेत्र से चोरी हुई काले रंग की एक अन्य TVS NTORQ स्कूटी भी बरामद की गई। दूसरी स्कूटी के संबंध में मुखानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज था।

 

 

 

पुलिस ने चोरी की संपत्ति बरामद होने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) भी जोड़ दी। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में करन पाठक (20), निवासी आरटीओ रोड क्षेत्र, मुखानी; दीपक शर्मा (19), निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड और योगेश कुमार आर्या (21), निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, मुखानी शामिल हैं। तीनों नैनीताल जिले के निवासी हैं।

 

 

 

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, योगेश कुमार और मनीष राणा शामिल रहे।