उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर शिक्षा

रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक CSC सेंटर बंद।

रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक CSC सेंटर बंद।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। तहसील रामनगर क्षेत्र में जनसेवा केंद्रों के संचालन में मानकों की जांच को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। 21 सितंबर 2026 को तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने 23 जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जनसेवा केंद्रों में पंजिका का रखरखाव, निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा होना, तय स्थान पर CSC केंद्र का संचालन और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई। इस दौरान कई केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आईं।

 

 

 

जांच में मुख्य रूप से कस्टमर रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला, जबकि कुछ केंद्रों पर संचालक भी मौजूद नहीं पाए गए। इसके अलावा 7 जनसेवा केंद्र निर्धारित आवंटित स्थल के बजाय अन्य स्थानों पर संचालित होते मिले।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान एक CSC सेंटर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने उसे बंद करा दिया। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसेवा केंद्रों के संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। क्षेत्र में आगे भी जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण जारी रहेगा।