उत्तराखण्ड

लक्सर के बसेड़ी गांव में घरों के बाहर दिखा मगरमच्छ, दहशत में घरों में कैद हुए ग्रामीण

लक्सर के बसेड़ी गांव में घरों के बाहर दिखा मगरमच्छ, दहशत में घरों में कैद हुए ग्रामीण

 

गुरजोत सिंह राठौर-सवांददाता

 

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव में देर रात घरों के बाहर एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखते ही आसपास के लोग डर के कारण अपने घरों के अंदर चले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

 

 

बताया गया कि देर रात ग्रामीणों ने घरों के बाहर मगरमच्छ को घूमते देखा। समय रहते मगरमच्छ पर नजर पड़ने से किसी अप्रिय घटना को टाला जा सका। मगरमच्छ काफी देर तक घरों के आसपास घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।

 

 

 

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ के गले में फंदा डालकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

 

 

 

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर गंगा नदी में छोड़ दिया।

 

 

 

वन विभाग के अधिकारी महेंद्र गिरी ने रविवार को बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया था और उसे उसके अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।