उत्तराखण्ड न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर व्यापार

कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की परमिट बुकिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने की मांग को लेकर जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बुधानी ने कहा कि मौजूदा परमिट बुकिंग प्रक्रिया जटिल होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग में अनावश्यक समय लगने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आगामी रिजर्व फॉरेस्ट गेट खुलने को देखते हुए बुकिंग व्यवस्था को सरल करना जरूरी है। जटिल प्रक्रिया का असर पर्यटकों की संख्या, स्थानीय रोजगार, पर्यटन कारोबार और पार्क प्रशासन के राजस्व पर भी पड़ सकता है।

 

 

 

ज्ञापन में वर्तमान परमिट बुकिंग प्रणाली का पुनः परीक्षण कर आवश्यक संशोधन करने तथा इसे सरल, सुगम और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने की मांग की गई। एसोसिएशन ने पार्क प्रशासन से मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।

 

 

 

इस दौरान अनिल चौधरी, कैलास पपने, भवानी दत्त सती, प्रवेश पपने, विजय रावत, राजेश नेगी, प्रशांत कुमार, अशोक भट्ट, सुमन ध्यानी, हरि शंकर देव, उमेश ध्यानी, चंद्रशेखर सती, बलवंत नेगी, नीरज जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।