उत्तराखण्ड वाइरल ख़बर हल्द्वानी

नैनीताल को बड़ी सौगात, दो बाईपास परियोजनाओं को NHAI की सैद्धांतिक मंजूरी।

नैनीताल को एक बड़ा तोहफा देते हुए, एनएचएआई ने दो बाईपास परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी, 11 सितंबर। नैनीताल जनपद में यातायात का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।

 

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पहला लालकुआं बाईपास करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा। यह बाईपास बरेली रोड नगला से शुरू होकर वन विकास निगम के डिपो तक बनाया जाएगा। स्वीकृति के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

 

 

 

वहीं, दूसरी परियोजना के तहत गोला पुल से आगे करीब 8.4 किलोमीटर सड़क को फोरलेन किया जाएगा। मौजूदा टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने के प्रस्ताव को भी In-Principle स्वीकृति मिल गई है। संबंधित कार्यदायी एजेंसी को DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही कुमाऊं मंडल में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।