विधायक निधि का हिसाब दे रामनगर, जनता का पैसा विकास पर खर्च हो : तारा घिल्डियाल।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। रामनगर में विधायक निधि के उपयोग को लेकर तारा घिल्डियाल ने सवाल उठाते हुए निधि के आवंटन और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि जनता के विकास के लिए उपलब्ध कराई जाती है और जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि अब तक कितनी निधि मिली, कितनी राशि खर्च हुई और किन-किन विकास कार्यों पर खर्च की गई।
तारा घिल्डियाल ने सवाल उठाया कि जो राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है, उसके लिए जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “निधि बचाने वाला नहीं, निधि का सही इस्तेमाल करके जनता का जीवन बदलने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए।”
तारा घिल्डियाल ने कहा कि रामनगर की जनता को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास और उसके परिणाम चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह सवाल मजबूती से उठाया जाएगा कि विकास के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग क्यों नहीं हुआ और यदि हुआ है तो उसका वास्तविक लाभ जनता तक कितना पहुंचा।
उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र व्यक्ति नहीं, बल्कि जनता और विकास होना चाहिए। हर रुपये के उपयोग का हिसाब, विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और पूरी पारदर्शिता जरूरी है।
तारा घिल्डियाल ने कहा कि “रामनगर को अब सिर्फ भाषण नहीं, काम चाहिए। सिर्फ आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए और सिर्फ विधायक नहीं, जवाबदेह नेतृत्व चाहिए।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनगर में जनता के हक और विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की राजनीति काम और हिसाब की राजनीति होगी।
रामनगर का लाल — तारा घिल्डियाल
“संकल्प के साथ विकल्प”

