बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर गिरफ्तार किया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटियों में गफूर बस्ती निवासी दिलशाद (30), वाल्मीकि बस्ती जवाहर नगर निवासी प्रदीप जोशी (29), राजपुरा टनकपुर रोड निवासी क्रिश, पांच नंबर गेट मस्जिद के सामने मोहल्ला चौक निवासी शाहिद हुसैन और इन्द्रानगर काबुल का गेट निवासी मकसूद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिलशाद के खिलाफ क्रिमिनल केस संख्या 4504/2019 और प्रदीप जोशी के खिलाफ क्रिमिनल केस संख्या 378/2021 से संबंधित वारंट जारी थे। अन्य आरोपियों को भी न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, उपनिरीक्षक बबीता मेहरा समेत बनभूलपुरा पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।






