महालक्ष्मी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
हल्द्वानी, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

