उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज वाइरल ख़बर स्वास्थ हल्द्वानी

बनभूलपुरा में 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक। गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई

बनभूलपुरा में 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग कट स्थित यात्री शेड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अनीस उर्फ वेदा (26), निवासी दुर्गा मंदिर के पास इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

 

 

 

बरामद इंजेक्शनों में 10 B-GESIC (ब्यूप्रेनॉर्फिन) और 25 एविल इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

 

 

 

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और सुनील कुमार शामिल रहे।