GST समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रामनगर ने व्यापारियों की GST से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सहायक आयुक्त राज्य कर अनिल सिन्हा के माध्यम से आयुक्त वस्तु एवं सेवाकर को ज्ञापन भेजा।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि GST से जुड़ी समस्याओं के कारण व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल ‘खुलासा’, नगर अध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, महासचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव ऋषभ अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान राज्य कर अधिकारी अश्वनी कर्णवाल भी उपस्थित रहे।

