उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून नैनीताल न्यूज

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, ठगी के मामले में फरार NBW वारंटी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, ठगी के मामले में फरार NBW वारंटी गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

लालकुआं। फरार और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर वाद संख्या 498/2022, धारा 420 भादवि से संबंधित वारंटी देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।