उत्तराखण्ड जनहित देहरादून नैनीताल राजनीति रामनगर वाइरल ख़बर

पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।

पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा। सुबह मतदान शुरू होने के समय छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ती गई। छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

 

 

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते हुए परिसर में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

 

 

 

वहीं, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. एमसी पांडे ने भी मतदान प्रक्रिया का लगातार निरीक्षण किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दोपहर 2 बजे तक होना है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक निर्धारित समय तक कैंपस में मौजूद पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार मतदान का अवसर दिया जाएगा।

 

 

 

दोपहर करीब 1 बजे तक मतदान सुचारु रूप से जारी था और मतदान केंद्रों पर छात्रों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही थी। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।