उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

बनभूलपुरा में नशे और सट्टे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, दो गिरफ्तार।

बनभूलपुरा में नशे और सट्टे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, दो गिरफ्तार।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशे और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक तथा दूसरे के पास से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और 1,070 रुपये की नकदी बरामद की है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री-तस्करी और सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।

 

 

 

7.78 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान लालनंबर 16 क्षेत्र से आदिल पुत्र जकी खां, निवासी लालनंबर 18, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा, उम्र 30 वर्ष को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

 

 

 

बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 153/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

सट्टे की खाई-बाड़ी करते पकड़ा

इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने यूसुफ पुत्र अब्दुल समद, निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा, उम्र 48 वर्ष को गोला पार्किंग स्लाटर हाउस के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।

 

 

 

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और 1,070 रुपये की नकदी बरामद हुई। मामले में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 152/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार और जुआ-सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।