उत्तराखण्ड न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को भावभीनी विदाई, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को भावभीनी विदाई, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

लंबी सेवा के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी, एसएसपी ने दी उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पांच पुलिस कर्मी सोमवार को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

समारोह का आयोजन एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल की मौजूदगी में किया गया। वहीं, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने 27 वर्ष 10 माह 5 दिन, हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर ने 26 वर्ष 4 माह 11 दिन, अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार जोशी ने 37 वर्ष 30 दिन, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने 40 वर्ष 11 दिन तथा उपनिरीक्षक बालकृष्ण ने 38 वर्ष 8 माह 24 दिन की सराहनीय सेवा पूरी की।

 

 

 

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान के अपने अनुभव और महत्वपूर्ण पलों को साझा किया। एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने सभी कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के लिए उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की अपील की।

 

 

 

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान कर्मियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अब सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने परिवार और व्यक्तिगत जीवन को समय दे सकेंगे।

 

 

 

समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर, प्रभारी चौकी दमुआदूंगा कुमकुम धनिक सहित पुलिस कार्यालय हल्द्वानी और कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन भी समारोह में उपस्थित रहे।

 

 

 

नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।