उत्तराखण्ड दुर्घटना रामनगर

दर्दनाक हादसे ने छीन ली पूर्व सैनिक की जिंदगी, पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

दर्दनाक हादसे ने छीन ली पूर्व सैनिक की जिंदगी, पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

दर्दनाक हादसे ने छीन ली पूर्व सैनिक की जिंदगी, पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

गुरजोत सिंह राठौर –  संपादक

रामनगर, 30 सितंबर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पीरूमदारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान पीरूमदारा निवासी 49 वर्षीय बलबीर सिंह रावत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रेन की चपेट में आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।