उत्तराखण्ड जनहित देहरादून न्यूज वाइरल ख़बर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जनसमस्याओं का समय पर हो समाधान: कैड़ा।

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जनसमस्याओं का समय पर हो समाधान: कैड़ा।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

मंत्री कैड़ा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

 

 

 

पर्यावरण विभाग को पौधरोपण, प्लास्टिक उन्मूलन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने और बजट का पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में तीनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।