उत्तराखण्ड जनहित राजनीति हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से की मुलाकात और सुनीं जनसमस्याएं।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से की मुलाकात और सुनीं जनसमस्याएं।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

हल्द्वानी, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।