उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर

कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश।

कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश।

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल, 02 सितंबर 2026। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

आयुक्त ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ ही तहसील एवं ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों और पर्याप्त मैनपावर की तैनाती करने को भी कहा गया है।

 

 

 

आयुक्त ने नदियों, नालों और गधेरों के किनारे तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने आम जनता से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।