नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी का रामनगर टैक्स बार ने किया स्वागत
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में नव-नियुक्त एआरटीओ (ARTO) सुरेंद्र सिंह कपकोटी से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष मो. फ़िरोज़ अंसारी एवं महासचिव मनु अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान रामनगर क्षेत्र से जुड़ी परिवहन एवं यातायात व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। टैक्स बार पदाधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय भवन को सांवल्दे में स्थानांतरित किए जाने, क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए टेंपो संचालन हेतु परमिट एवं लाइसेंस जारी करने तथा लिंक रूटों पर ऑटो संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
टैक्स बार पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही आमजन को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने जनहित से जुड़े इन विषयों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में टैक्स बार के उपाध्यक्ष गुलरेज़ रज़ा, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, उपसचिव ज़ीशान मलिक, पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरन पाण्डेय, भूपाल रावत सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।






