उत्तराखण्ड

शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक समेत 6 गिरफ्तार, वाहन सीज।

शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक समेत 6 गिरफ्तार, वाहन सीज।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

भवाली। ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। भवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोककर चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

 

 

 

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04-AS-9619 को रोका गया। जांच में चालक विकास कुमार शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। वहीं वाहन में सवार पांच अन्य लोग शोर-शराबा कर सार्वजनिक न्यूसेंस उत्पन्न कर रहे थे।

 

 

 

पुलिस ने सभी छह लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया गया, जबकि अन्य पांच के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में चालक विकास कुमार निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, काठगोदाम तथा पारस मेहरा (22), अनुज सागर (24), बृजेश कुमार (23), चंदन आर्य (21) और अशोक कोहली (37) शामिल हैं।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने कहा कि नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।