उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज

52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा किया एकत्र।

52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा किया एकत्र।

 

गुरजोत सिंह राठौर सवांददाता।

 

भीमताल, 12 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के 52 अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया।

 

 

 

जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण और सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। इसका उद्देश्य जनपद के ग्रामीण एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

 

 

 

अभियान में संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।

 

 

 

अधिकारियों ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।