उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

घर से लापता हुआ 12 साल का शिवम, 6 दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

घर से लापता हुआ 12 साल का शिवम, 6 दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

घर से लापता हुआ 12 साल का शिवम, 6 दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद किया।

 

संवाददाता – हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को छह दिन की कड़ी तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर वार्ड नंबर-15 निवासी श्रीमती ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय पप्पू यादव ने 8 अगस्त 2026 को थाना बनभूलपुरा में सूचना दी कि उनका करीब 12 वर्षीय पुत्र शिवम 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 129/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या को सौंपी।

CCTV फुटेज खंगालकर शुरू की तलाश

लापता बालक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस के अथक प्रयासों और लगातार की गई जांच के बाद टीम ने लापता बालक शिवम को गौलापार स्टेडियम के सामने वाली गली, बागजाला जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसकी मां ऊषा देवी के सुपुर्द किया जा रहा है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या
  • कांस्टेबल हरीश रावत
  • कांस्टेबल हेम चंद डालाकोटी

बनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों से छह दिन से लापता बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल