उत्तराखण्ड क्राइम जनहित दुर्घटना न्यूज रामनगर वाइरल ख़बर स्वास्थ

चिल्किया में कच्ची शराब से भरा ऑटो पलटा, महिला समेत तीन घायल; शराब की खेप ने खड़े किए सवाल।

चिल्किया में कच्ची शराब से भरा ऑटो पलटा, महिला समेत तीन घायल; शराब की खेप ने खड़े किए सवाल।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

रामनगर। नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास बुधवार दोपहर कच्ची शराब की थैलियों से भरा एक थ्री-व्हीलर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, UK19TA-0152 नंबर का ऑटो चिल्किया के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत कार्य करते हुए स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलने से मामला चर्चा में आ गया। शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कच्ची शराब की सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही ऑटो में मिली शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। ऑटो सवार लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

घटना ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में कच्ची शराब की खेप के पीछे किन लोगों की भूमिका सामने आती है।