पांच वोट से नीरज कंडारी बने छात्रसंघ अध्यक्ष, सूरज रावत को मिली शिकस्त।
गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर बेहद कांटे के मुकाबले में नीरज कंडारी ने महज पांच वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। नीरज कंडारी को 738 मत मिले, जबकि सूरज रावत को 733 और विशाखा चौहान को 383 मत प्राप्त हुए।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर आखिरी समय तक नीरज कंडारी और सूरज रावत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। महज पांच मतों के अंतर से नीरज कंडारी की जीत चुनाव का सबसे चर्चित परिणाम रहा।
उपाध्यक्ष छात्रा पद पर ईशा नेगी ने 953 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी यशोदा को 817 मत मिले। सचिव पद पर रोहित जोशी 1014 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि ललित कांत पाल को 669 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा ने 802 मत हासिल कर जीत दर्ज की। विनीता रावत को 609 और अमृत कौर को 191 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य ने 827 मत हासिल कर जीत दर्ज की। प्रियांशु लखचोरा को 504 और साक्षी को 351 मत मिले। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भुवनचंद जोशी 903 मतों के साथ विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी विकास सिंह को 750 मत मिले।
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कॉलेज प्रशासन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया। अध्यक्ष पद पर महज पांच वोटों का अंतर पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बना रहा।

