उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल न्यूज

मेले में बिछड़ी 5 वर्षीय बच्ची को नैनीताल पुलिस ने परिजनों से मिलाया, गुम मोबाइल फोन भी लौटाया।

मेले में बिछड़ी 5 वर्षीय बच्ची को नैनीताल पुलिस ने परिजनों से मिलाया, गुम मोबाइल फोन भी लौटाया।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल। नंदा देवी मेले के दौरान नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के दो सराहनीय मामले सामने आए। पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से जहां 5 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया, वहीं मेले में गुम हुआ कीपैड मोबाइल फोन भी उसके वास्तविक मालिक को वापस लौटाया गया।

 

 

 

एक सज्जन सूरज कुमार को मेले में 5 वर्षीय बच्ची अकेली रोती हुई मिली। उन्होंने बच्ची को सुरक्षित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचाया। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार किरण गोस्वामी और महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला ने तत्काल अनाउंसमेंट कराया। अनाउंसमेंट सुनकर बच्ची के दादा पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। आवश्यक जानकारी और आधार कार्ड से पहचान व सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसके दादा के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

 

इसी दौरान एक श्रद्धालु ने इटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन गुम होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में जमा कराया। पुलिस ने मोबाइल के संबंध में भी तत्काल अनाउंसमेंट कराया। सूचना मिलने पर मोबाइल स्वामी ओमप्रकाश कांडपाल, निवासी नैनीताल, कंट्रोल रूम पहुंचे। पहचान और आधार कार्ड से सत्यापन के बाद मोबाइल फोन उन्हें सकुशल वापस कर दिया गया।

 

 

 

बच्ची के परिजनों और मोबाइल स्वामी ने नैनीताल पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मेले और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें।