उत्तराखण्ड देश देहरादून नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर शिक्षा हल्द्वानी

नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी नैनीताल ने निकाला फ्लैग मार्च।

नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी नैनीताल ने निकाला फ्लैग मार्च।

 

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

 

नैनीताल। ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

 

एसपी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस बल ने मेला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मेला परिसर से होते हुए रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, फ्लैट्स मैदान, भोटिया मार्केट, मस्जिद तिराहा और घोड़ा स्टैंड समेत प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

 

 

वहीं, एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने मेला कंट्रोल रूम, CCTV ग्रिड, खोया-पाया केंद्र और संचार व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

 

 

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण माहौल में महोत्सव का आनंद लें।